चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे सीएंडीटी बैरक परिसर में बीते मंगलवार की शाम पीडीडीयू रेल मंडल मुख्यालय पर तैनात आरपीएफ स्क्वायड के डॉग जैकी की सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। 10 वर्ष की सेवा पूरी करने बाद अयोजित समारोह में आरपीएफ डॉग जैकी विभागीय सम्मान के साथ विदा हुए। पीडीडीयू रेल मंडल में तैनात डॉग स्क्वायड टीम में शामिल जैकी ऑल इंडिया आरपीएफ कंपटीशन में तीन बार ले चुका था। जैकी के नाम काफी उपलब्धि रही है। पूर्व मध्य रेल सहित दूसरे रेलवे में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में काफी मदद मिलने के साथ ही जिला पुलिस को भी घटनाओं के उद्भेदन में कई बार जैकी ने सहयोग किया है। बीते 25 सितंबर 2020 में धानापुर थाना क्षेत्र के हुई डकैती की खुलासा करने में आपीएफ के जैकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा जिवनाथपुर सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.