आरपीएफ बैंड की धुनों से गूंजा प्रयागराज जंक्शन
प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर प्रयागराज जंक्शन देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा। उत्तर मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड ने स्टेशन परिसर में शानदार प्रस्तुति देकर यात्रियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का भाव जगाया। बैंड की धुनों पर यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने तालियां बजाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- वायुसेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। आरपीएफ बैंड ने 'वंदे मातरम्', 'संदेशे आते हैं', 'तेरी मिट्टी में मिल जावां', 'कदम-कदम बढ़ाए जा', 'मेरा कर्मा तू', 'सारे जहां से अच्छा' और 'ऐ मेरे वतन के लोगों' जैसी देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। इन धुनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.