प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में तैनात प्रशिक्षकों को आखिरकार 11 साल बाद बड़ी राहत मिली है। रेलवे बोर्ड ने लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए प्रशिक्षकों को 12 प्रतिशत प्रशिक्षण भत्ता देने की मंजूरी दे दी है। आदेश जारी होते ही यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।सूबेदारगंज स्थित इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 15 अगस्त 2013 को हुई थी, जबकि 22 मई 2015 को इसे रेलवे बोर्ड से आधिकारिक मान्यता मिली थी। इसके बावजूद यहां कार्यरत प्रशिक्षकों को अब तक किसी प्रकार का प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिल रहा था। एक दशक से अधिक समय से प्रशिक्षक इस भत्ते की मांग कर रहे थे। अब रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद प्रशिक्षकों को उनके मूल वेतन का 12 प्रतिशत प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.