शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे लाइन के गर्रा पुल पर शुक्रवार की रात सिंगनल केबल काटने के मामले में आरपीएफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरपीएफ पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है। उसी क्रम में रविवार को आरपीएफ पुलिस ने टीम का गठन कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दी है। आरपीएफ पुलिस ने नगर के सुभाष नगर मोहल्ले के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं कुछ टीम के सदस्यों को बंथरा साइड भेजकर जांच पड़ताल कराई गयी। हालाकि आरपीएफ को सफलता नहीं मिली। वहीं आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- कर्नाटक पुलिस ने लगाए थे रेलवे गुमटी पर ट्रिपल लेंस वाले कैमरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...