आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में चलाया विशेष सुरक्षा अभियान
बक्सर, अगस्त 13 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे परिसरों एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ ने गुरुवार को विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल,उप निरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार यादव एवं अन्य ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग क्षेत्र तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.