आरा, मार्च 6 -- आरा/बिहिया। निज संवाददाता ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आरा इंस्पेक्टर दीपक कुमार की टीम ने एक ऐसे चोर को दबोचा है, जो यात्रियों की नींद का फायदा उठा उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर देता था। पकड़ा गया युवक बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़ियां निवासी राजन यादव का पुत्र दीपक कुमार है। वह पहले भी बक्सर जेल की हवा खा चुका है। जब पुलिस ने उसे घेरा तो वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस दीपक के पुराने रिकॉर्ड (बक्सर जेल) और उसके पास से मिले अलग-अलग कंपनियों के फोन के आधार पर पूछा कि वह कैसे हाथ साफ करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.