गिरडीह, अप्रैल 19 -- सरिया, प्रतिनिधि। रेल सुरक्षा बल हजारीबाग रोड के क्षेत्राधिकार में चौबे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चौबे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर गश्त कर रहे आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ ने एक संदिग्ध युवक को भारी पिट्ठू बैग लेकर प्लेटफॉर्म 02 से प्लेटफॉर्म 03 की ओर जाते देखा। शक होने पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 16 बियर की बोतल बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू पासवान (22 वर्ष), पिता बहादुर पासवान, निवासी चौबे लक्ष्मीपुर, थाना चलकुसा, जिला हजारीबाग बताया। यह भी पढ़ें- गया जंक्शन पर 40 केन बीयर बरामद, युवक गिरफ्तार उसने बताया कि यह बैग उसे एक व्यक्ति ने दिया था, जिसने लाल रंग की टी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.