अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। रेलवे सुरक्षा बल अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शाही के निर्देशन में ट्रैक्शन डिस्ट्रिब्यूशन (टीआरडी) स्टॉफ के साथ रेल मित्र अभियान चलाया गया। सोमवार को आरपीएफ के देशराज व टीम ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन- फतेहगंज-आचार्य नरेंद्रदेव-हैदरगंज- बेनीगंज सेक्शन में पत्थरबाजी की रोकथाम के लिए जागरूक किया। इस मौके पर रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों, राहगीरों व बच्चों, महिलाओं और दुकानदारों को जागरूक किया गया। सभी को बताया गया कि ट्रेन आने पर रेल लाइन क्रॉस न करें। लाइन के किनारे पतंग बाजी न करें। पोल व उनके इंसुलेटर पर तथा ट्रेनों के आवागमन पर पत्थर न मारें। परिजन तथा बच्चों को बताया कि पतंग उड़ाने से रेलवे लाइन के ऊपर हाईवोल्टेज तार है जिसमें फंस जाने पर ट्रेन की पिंटो में उलझ जाने के दुष्परिणाम होगा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.