साहिबगंज, अप्रैल 25 -- तीनपहाड़। आरपीएफ पोस्ट बरहरवा की ओर से शुक्रवार को बिंदवासिनी, बोनिडांगा, बकुडीह तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन तथा मांझीटोला, बाकुडीह एवं धमधमिया के ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सीआरओ, एचआरओ, एसीपी, पत्थरबाजी, रेलवे लाइन पार न करने, रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की वस्तु न रखने, सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ न करने, फुटबोर्ड पर यात्रा से बचने तथा चलती ट्रेन में या उसके सामने सेल्फी न लेने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें इस प्रकार के नुक्शान और रेलवे सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। आगे यह भी बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं।जागरूकता यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान से संबंधित पंपलेट भ...