चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राउरकेला में हावड़ा-जगदलपुर-संबलेश्वरी एक्सप्रेस में बुधवार को एक यात्री का बेनाइटी बैग छूट गया था। जिसे बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि उक्त यात्री ने रेल मदद नंबर पर शिकायत दर्ज की थी। शिकायत पर राउरकेला आरपीएफ ने बेनाइटी बैग की तलाशी ली। शिकायत के आधार पर यात्री की सीट से उसे बरामद कर लिया गया। आरपीएफ ने यात्री का बेनाइटी बैग बरामद कर यात्री को वापस लौटाया। बताया जाता है कि उक्त बेनाइटी बैग में सोने के चेन और नगद समेत लगभग 1 लाख, 70 हजार, 500 रुपए कीमत की वस्तुएं थीं जिसे आरपीएफ ने यात्री को वापस लौटाया। यह भी पढ़ें- महिला रेल यात्री का प्लेटफार्म पर छूटा बैग, चोर लेकर निकल भागे बताया जाता है कि अभियान में आरपीएफ की महिला सिपाही एलसी तिवारी की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.