कोडरमा, फरवरी 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आरपीएफ ने एक यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग लौटाया है। बताया जाता है कि उसमें बेशकीमती सामान थे। यात्री का नाम करण सिंह बताया जाता है। वह आरा से गया तक सफर कर रहे थे। गया स्टेशन वे बैग छोड़कर उतर गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गया आरपीएफ को दी। सूचना के बाद कोडरमा पोस्ट को इसकी जानकारी दी गई। कोडरमा आरपीएफ ने आरा-रांची एक्सप्रेस से यात्री के बताए सीट नंबर जाकर सामान जब्त किया। बाद में भुक्तभोगी यात्री करण सिंह कोडरमा पहुंचे और अपना सामान पाकर आरपीएफ को धन्यवाद दिया। बैग में रखे सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख आंकी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.