गाजीपुर, सितम्बर 25 -- गाजीपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में छूटा यात्री का सामान बरामद कर उसे सुरक्षित वापस कर दिया। 24 सितंबर को गाड़ी संख्या 12561 अप के कोच बी-3 की बर्थ संख्या 15 पर यात्री का सामान छूटने की सूचना मिली थी। सूचना पर आरपीएफ पोस्ट गाजीपुर सिटी के कांस्टेबल तीर्थ राज यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेवी ब्लू रंग का पिट्ठू बैग और पीले रंग का झोला बरामद किया। आवश्यक सत्यापन के बाद सामान यात्री संतोष कुमार साफी निवासी मधुबनी, बिहार को सुरक्षित सौंप दिया गया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...