देवघर, जून 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को ऑपरेशन अमानत व ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के अंतर्गत यात्रियों के खोए सामान बरामद कर उन्हें वापस सौंपा और बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान की। रेल मदद पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आरपीएफ मधुपुर ने ट्रेन संख्या- 13048 में छूट गयी एक मोबाइल फोन बरामद कर सत्यापन के उपरांत उसके मालिक को लौटा दिया। बरामद मोबाइल फोन का अनुमानित मूल्य लगभग 17 हजार रुपए थी। एक अन्य मामले में आरपीएफ जसीडीह ने ट्रेन संख्या- 13332 में छूट गया महत्वपूर्ण चिकित्सीय दस्तावेजों से युक्त एक बैग बरामद किया। स्वामित्व की पुष्टि के उपरांत दस्तावेज संबंधित यात्री को वापस कर दिया गया। यह भी पढ़ें- धनबाद से लापता नाबालिग लड़की रांची स्टेशन से बरामद ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के अंतर्गत आरपीएफ चितरंजन ने तीन नाबालिग बालिकाओं ...