धनबाद, मई 3 -- रेल पुलिस और आरपीएफ ने यात्रियों का मोबाइल और पर्स उड़ाने के मामले में पिछले दो दिनों में धनबाद स्टेशन से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। चार अपराधियों के पास से आरपीएफ और रेल पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल, दो लॉकेट, दो नोज पीन जब्त किए हैं। जबकि पांचवें आरोपी के पास से दो चोरी के मोबाइल, कानबाली व लेडिज पर्स जब्त किया गया है। शनिवार को धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर सुबह करीब आठ बजे नया बाजार सरैसा खैनी दुकान आजाद नगर के पास रहने वाले फरीद खान, पुराना पांडरपाला निवासी दानिश, पांडरपाला पुरानी इमामबाड़ा निवासी फरीद खान और छाईगद्दा पुराना बाजार निवासी प्रकाश पासवान को टीम ने पकड़ा। इससे पहले एक मई को टीम ने बोकारो स्टील सिटी पेंक मूंगो रंगामाटी निवासी वासुदेव कुमार महतो उर्फ मुकेश महतो को पकड़ा था। उसने 30 अप्रैल को धनब...