आरपीएफ ने भटके छात्र को बाल कल्याण समिति को सौंपा
गुमला, अगस्त 10 -- कामडारा, प्रतिनिधि। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने बानो रेलवे स्टेशन पर भटक रहे 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को बरामद किया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम समीर उरांव निवासी कुरुमगढ़ चैनपुर गुमला बताया। उसने बताया कि वह गुमला के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पढ़ता है और कोनबीर स्थित सेंट जेवियर लॉज में रहकर पढ़ाई करता है। बालक छह अगस्त को छुट्टी का आवेदन देने स्कूल गया था। इसके बाद वह बस से रांची पहुंचा और वहां से धनबाद जाने के लिए ट्रेन संख्या 18175 से बानो पहुंच गया। स्टेशन पर वह अकेला घूम रहा था। किशोर के पास माता-पिता का संपर्क नंबर भी नहीं था। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने नाबालिग को सीडब्ल्यूसी को सौंपा आरपीएफ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे आगे की देखभाल व संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति सिमडेगा को सौंप दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.