गया, जुलाई 16 -- ऑपरेशन डिग्निटी के तहत गुरुवार को आरपीएफ की टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक बुजुर्ग को रेस्क्यू कर उनके परिजनों से मिला दिया। बिना बताए 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से गया की ओर आ गए थे। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मो. नसीमुद्दीन साह (70) को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित नालबंद टोली के रहने वाले हैं। परिजनों की सूचना पर आरपीएफ की टीम तत्काल सक्रिय हुई। टीम ने गया जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन के जनरल कोच में खोजबीन कर बुजुर्ग की पहचान की और उन्हें रेस्क्यू किया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर बुजुर्ग को आरपीएफ पोस्ट गया में रखा गया। परिजनों के आने पर बुजुर्ग को सौंप दिया गया।(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...