आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो बच्चों को किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन को सौंपा
साहिबगंज, सितम्बर 27 -- रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब दो बजे आरपीएफ ने राउंड-कम-सearch ड्यूटी के दौरान दो नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई ए.के. हांसदा, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल बबलू कुमार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर फुट ओवरब्रिज के समीप साहिबगंज छोर की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों पर नजर पड़ी। पूछताछ में दोनों ने अपनी उम्र करीब 14 वर्ष बताई। दोनों पाकुड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए। यह भी पढ़ें- दो नाबालिग को आरपीएफ ने किया बरामदमामले की जांच काउंसलिंग के दौरान एक बच्चे ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है और सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान होकर वह घर से निकल गया था। उसने यह भी बताया कि उसके पिता नशे के आदी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.