गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नौ बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जाने से बचाया गया। बच्चों को पंजाब ले जाया जा रहा था, लेकिन किस काम से और किस उद्देश्य से जा रहे यह बच्चों को भी नहीं मालूम था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि बिहार के मधुबनी से कुछ बच्चों को जननायक एक्सप्रेस से पंजाब ले जाया जा रहा है। एक संस्था से सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन को ट्रैक किया और गोरखपुर पहुंचने पर सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया।रेस्क्यू के बाद आरपीएफ व चाइल्डलाइन की पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को यह जानकारी नहीं थी कि वे कहां और किस उद्देश्य से जा रहे हैं। उनके साथ मौजूद व्यक्तियों ने भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.