सिमडेगा, अगस्त 10 -- बानो, सिमडेगारेल यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने एक नाबालिग को अकेले भटकते हुए स्टेशन पर पाकर उसे सुरक्षित सीडब्ल्यूसी के हवाले किया। बताया गया कि आरपीएफ के द्वारा पैसेंजन ट्रेन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन परिसर में एक 14 वर्षीय लड़का अकेला घूमता हुआ मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम समीर उरांव, थाना चैनपुर, जिला गुमला बताया। समीर ने बताया कि वह गुमला के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पढ़ता है और कोनबीर स्थित संत जेवियर लॉज में रहता है। उसने बताया कि वह स्कूल में छुट्टी का आवेदन देकर बस से रांची रेलवे स्टेशन गया था। वहां से वह अपने दोस्त से धनबाद में मिलने के लिए निकला था। लेकिन दुसरे ट्रेन से वह बानो पहुंच गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...