उरई, जनवरी 4 -- उरई। आरपीएफ ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उरई स्टेशन परिसर से दो लोगों को अनाधिकृत रुप से खान पान का सामान बेचते हुए पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया से प्राप्त टवीट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जहां पर भी अवैध वेंडर मिलते हैं, उनको पकड़ कर कार्रवाई की जाती है। प्रयास किया जा रहा है कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रभावित न होने पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.