आरपीएफ ने दिखाई संवेदनशीलता, स्टेशन परिसर से दो अबोध बच्चों को किया रेस्क्यू
अररिया, फरवरी 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में रोते-बिलखते मिले दो अबोध बच्चों का सोमवार को आरपीएफ ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू किया। आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जवानों की नजर स्टेशन परिसर में रो रहे दो छोटे बच्चों पर पड़ी। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 2 और 3 वर्ष बताई जा रही है। आरपीएफ टीम बच्चों को अपने कार्यालय ले गई, जहां उन्हें दूध, पानी और बिस्कुट दिए गए तथा उनका हुलिया ठीक कराया गया। इसके बाद पूरे स्टेशन परिसर में उनके माता-पिता या परिजनों की खोजबीन की गई। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन किसी भी माध्यम से परिजनों का पता नहीं चल सका। स्थिति को देखते हुए आरपीएफ ने बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार से संपर्क किया। संस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.