रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर बीते सोमवार की देर रात को ऑपरेशन आहट विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हटिया सीआईबी, रांची आरपीएफ व महिला सुरक्षा सेल की संयुक्त टीम ने हटिया स्टेशन से तीन नाबालिगों तस्करी होने से बचाया। लखीसराय बिहार निवासी अरुण राम को बाल तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। सभी नाबालिग को 10 हजार रुपये मासिक देने का लालच देकर तमिलनाडू मजदूरी के लिए ले जाने की साजिश थी। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल, सामान्य रेल टिकट सहित अन्य दस्तावेज मिले। आरोपी बिहार के मजदूरों को कपड़ा दुकान में काम करवाने के लिए ले जाने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोतवाली रांची में मामला दर्ज किया गया। पूरे अभियान में हटिया आरपीएफ निरीक्षक रूपेश कुमार, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.