खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया स्टेशन पर डाउन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से यूपी की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों का बुधवार को रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 15706 डाउन दिल्ली-एनजेपी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से दो युवक द्वारा दो नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। जिसकी सूचना ट्रेन के गार्ड द्वारा कंट्रोल पर स्टेशन मास्टर को दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अपने नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रणवीर कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार व महिला आरक्षी ज्योति कुमारी द्वारा ट्रेन की बोगी से दोनों नाबालिग लड़की को सही सलामत बरामद कर लिया। हालांकि लड़की को ले जा रहे युवक आरपीएफ को देख भाग निकला। बताया गया कि दो युवक द्वारा क्त लड़की को कानपुर से एनजेपी ले जाया जा रहा था। आरपीएफ इंस्प...