आरपीएफ ने चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
हाजीपुर, अगस्त 30 -- हाजीपुर रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर के पास से आरपीएफ ने महिला यात्री से चोरी किया गया लेडीज पर्स बरामद किया गया। पर्स में करीब 5 हजार रुपये नकद,चांदी जैसी धातु की तीन बिछिया, एक चेन, मोबाइल चार्जर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार चोर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर हरौली निवासी नंदलाल शाह के पुत्र सोनल कुमार बताया गया है। आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना हाजीपुर को सौंप दिया है। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.