आरपीएफ ने चलाया रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
इटावा औरैया, मई 28 -- उदी। लोगों में जागरूकता के लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीम बुधवार को थाना पछायगांव स्थित सीतापुरा गांव पहुंची और ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराईं। टीम ने लोगों को रेलवे लाइन के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए उनसे अपील की कि बच्चों को रेल पटरियों की ओर नहीं जाने दें। मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर ही चराएं। टीम ने बताया कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। रेलवे ट्रैक के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो उसे उसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा रेलवे विभाग को दें। ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन का पूरा भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- जीआरपी पुलिस ने चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.