चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- चक्रधरपुर। राउरकेला आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक 17 वर्षीय किशोरी को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित उतारकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया। जानकारी के मुताबिक राउरकेला आरपीएफ को शिकायत प्राप्त हुई की ट्रेन संख्या 12834 के एस-4 कोच में एक नाबालिग लड़की अकेले यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही ट्रेन के राउरकेला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने पर ड्यूटी अधिकारी एएसआई ए के पांडेय एवं एलएचसी समीना कुमारी ने कोच की तलाशी ली। इस दौरान एस-4 कोच की बर्थ संख्या-40 पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने एस्कॉर्ट पार्टी और टीटीई की मौजूदगी में किशोरी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अख्तरिया खातून (17) बताया और पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के थाना मोगरा गांव मुल्लापाड़ा बताया। आरप...