कुशीनगर, जनवरी 25 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले वर्ष में कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार की टीम ने ट्रेन और स्टेशनों पर कड़ी निगरानी के कारण ट्रेन के माध्मय से अवैधानिक तरीके से शराब ढुलाई पर काफी हद तक फायदा हुआ है। पिछले एक वर्ष से कुछ अधिक समय में आरपीएफ टीम ने कप्तानगंज आरपीएफ थाना क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशन और ट्रेन से 154 मामलों में अब तक लगभग 18 लाख मूल्य का शराब बरामद किया है। इसके साथ ही टीम ने 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने तथा सड़क मार्ग पर रूटिन कार्रवाई के वजह से शराब तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त धंधेबाजों द्वारा ट्रेन के जरिए गंतव्य तक माल पहुंचाने और उससे कमाई करने का मुफीद माध्यम तलाश किया था। ट्रेनों के जरिए से शराब ढुलाई के कृत्य की शिकायत मिलने के ब...