आरपीएफ ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 44 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्कर जंदाहा थाना क्षेत्र के कजरी बुजुर्ग वार्ड नंबर 6 निवासी स्व.रामबाबू राय के पुत्र सुमन कुमार बताया गया है। आरपीएफ ने तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ प्रभारी पीके रावत के नेतृत्व में स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 19483 से उतर कर जा रहे एक युवक पर संदेह हुआ। नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज के पास उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से 44 पीस मैजिक मोमेंट वोडका बरामद किया। आरपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.