चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर लगातार हो रहे पत्थराव को रोकने के लिए चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट द्वारा रविवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। रविवार को चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमलेश सोरेन की अगुआई में एसएसआई एस के प्रधान सहित पोस्ट के जवानों द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर और राजखरसवां रेलवे स्टेशन के बीच किलो मीटर संख्या 296 और 307 के बीच बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास पाड़िया, पोटोबेड़ा, तेलंगजोड़ी, पिताकलांग सहित कई गांव में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया और लोगों से ट्रेन पर पत्थराव न करने को कहा गया। लोगों को जानकारी दी गई कि, ट्रेन पर पत्थराव करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो और कलुंगा सहित कई इलाकों में लगातार ट्रेनों पर पत्थराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.