महोबा, मई 30 -- महोबा, संवाददाता। दरोगा की बाइक आरपीएफ थाना के पास से चोरी हो गई। ड्यूटी से लौटे दरोगा को बाइक गायब मिली तो दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दरोगा की तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस लाइन में कार्यरत दरोगा हरिभजन गौतम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में ड्यूटी लगाई थी। वह 19 अप्रैल को ड्यूटी में गया और बाइक महोबा रेलवे स्टेशन में आरपीएफ थाने के पास स्थित बैरक के पास खड़ी कर गया। प्रयागराज में उसकी ड्यूटी 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लगी। ड्यृटी करने के बाद वह बीमार हो गया और 23 मई को जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी...