मधुबनी, दिसम्बर 10 -- जयनगर,एक संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर के डीआईजी एस.आर.गांधी ने जयनगर इंडो नेपाली रेलवे स्टेशन और आरपीएफ आउट पोस्ट के औचक निरीक्षण किया। वे नेपाली स्टेशन जाकर भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा का जाएंजा लिया। उसके बाद स्टेशन परिसर, आरपीएफ पोस्ट, अभिलेखों, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। डीआईजी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, प्रतिबंधित सामान, हथियार, मादक पदार्थ, जाली नोट और शराब तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों की जांच पर भी जोर दिया। उन्होंने आरपीएफ, जीआरपी और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का आश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.