जमशेदपुर, मई 1 -- दक्षिण पूर्व जोन आरपीएफ के एक पदाधिकारी का व्हाट्सएप नंबर हैक कर साइबर अपराधी दूसरों से पैसा मांग रहे हैं। चक्रधरपुर मंडल में दो अधिकारियों को जोनल पदाधिकारी के व्हाट्सएप से मैसेज आया है। इससे दक्षिण पूर्व जोन एवं रेलवे बोर्ड सतर्क हो गया है। इसकी सूचना नंबर के साथ सभी मंडल एवं स्टेशनों पर भेजकर चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी मार्मिक अपील में फंसकर कोई ठगी का शिकार न बने। रेलवे से आरपीएफ के पदाधिकारी का वह व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जो हैक हो चुका है। हालांकि, आरपीएफ पदाधिकारी के नंबर से रकम मांगने पर कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ है। मालूम हो कि जमशेदपुर में साइबर अपराधियों द्वारा पहले व्हाट्सएप क्लोन कर लोगों से कई बार ठगी का मामला सामने आया है。
साइबर सेल कर रही जांच आरपीएफ के साइबर सेल सीयूजी नंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.