आरपीएफ-जीँआरपी के हत्थे चढ़े तीन मोबाइल चोर
अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत शुक्रवार तड़के तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब 2.10 लाख रुपये कीमत के छह चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार तिवारी के अनुसार सुबह 3:38 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर टावर वैगन के पास से आरपीएफ के उपनिरीक्षक विनोद नागर, हेड कांस्टेबल फुरखान खान, कांस्टेबल नवल किशोर शर्मा व जीआरपी के उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देहलीगेट निवासी आनीफ, सासनीगेट निवासी संजय और बदायूं निवासी धर्मवीर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.