धनबाद, मार्च 8 -- आरपीएफ जवान पर बच्चे के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है। झारूडीह शिव मंदिर पॉलीटेक्निक निवासी ललन कुमार मालाकार ने आरपीएफ जवान सोमनाथ भगत और अभिषेक कुमार के खिलाफ शनिवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत में ललन ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर 2025 को क्लास टू में पढ़ने वाले उनके पुत्र की स्कूल से छुट्टी हुई तो न्यू हरिनारायण कॉलोनी धनसार निवासी सोमनाथ भगत और हाजीपुर वैशाली निवासी अभिषेक कुमार ने बुलेट से पुत्र को अगवा करने का प्रयास किया। बेटा किसी तरह भाग कर घर आया और अपनी मां को पूरी बात बताई। उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी। पूर्व में भी आरोपी इस तरह का प्रयास कर चुके हैं। ललन ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में इनके आतंक से उनके एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस इस पुराने मामले में एफआईआर दर्ज कर ...