प्रयागराज, जनवरी 24 -- छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर शनिवार दोपहर आरपीएफ जवान की सतर्कता से एक यात्री की जान बची। गाड़ी संख्या 22178 के आगमन के बाद प्रस्थान के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक वृद्ध यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर पड़े। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने उनकी जान बचाई। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महानगरी एक्सप्रेस जैसे ही 13:10 बजे चली वृद्ध यात्री मोहनलाल श्रीवास्तव निवासी चित्रकूट कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका हाथ कोच के दरवाजे के हैंडल से फिसल गया और वे असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े। वहां मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल संतोष कुमार यादव ने साहस दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें मामूली चोटें आई थी। प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.