देवरिया, फरवरी 14 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी दुर्गेश कुमार (37) पुत्र रामसकल का निधन महाराष्ट्र के मलाड में हो गया। वह रेल पुलिस में कांस्टेबल थे और मलाड में तैनात थे। उनका शव शुक्रवार को गाँव पहुंचा। सरयू तट पर उनकी अंत्येष्टि हुई। परिजनों के मुताबिक तीन फरवरी को विभाग से फोन पर सूचना मिली कि दुर्गेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनको डायरिया होना बताया गया। इलाज के लिए जग जीवन राम रेलवे हॉस्पिटल मुंबई सेंट्रल लाया गया, जहा उनका इलाज चला। सुधार न होने पर नौ फरवरी को चिकित्सको ने इलाज के लिये बाम्बे हॉस्पिटल रेफर किया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत ही गई। शुक्रवार को सुबह गाँव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी संध्या देवी शव से लिपट कर करुण क्रंदन करने लगी। मां को रोता देख पांच वर्षीय बेटा अर्णव भी मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.