आरपीएफ जवानों ने महिला यात्री की जान बचाई
गया, अगस्त 24 -- पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने सिचुएशन रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान आरपीएफ जवानों के बेहतर कार्यों की सराहना की। पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन पासिंग ड्यूटी के दौरान महिला यात्री की जान बचाने वाले जवानों के कार्य को विशेष रूप से सराहनीय बताया गया। रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन संख्या 13306 डाउन के निर्धारित ठहराव के बाद रवाना होने के दौरान एक महिला यात्री कोच और प्लेटफॉर्म के बीच खिंचने लगी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान राजेश कुमार और आनंद कुमार सिंह ने तत्काल महिला को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। समय पर दिखाई गई तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। दोनों जवानों को पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई है। (गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.