आरपीएफ को टिकट जांचने का अधिकार नहीं
गोरखपुर, जुलाई 14 -- -अब एनईआर प्रशासन के साथ ही आरपीएफ ने भी साफ की स्थिति गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रेलवे सुरक्षा बल को यात्रियों का टिकट चेक करने का अधिकार नहीं दिया गया है। वे न तो टिकट चेक कर सकते हैं और न ही बिना टिकट पेनाल्टी बना सकते हैं। इस सम्बंध में वाराणसी मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। दरअसल बीते कुछ दिनों से आरपीएफ को टिकट चेकिंग का अधिकार दिए जाने की सूचनाएं प्रसारित हो रही थीं। इन्हीं भ्रामक सूचनाओं का रेलवे ने खंडन करते हुए पत्र जारी किया है।
आरपीएफ का अधिकार जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इंडियन रेलवे कमर्शियल मैनुअल के अनुसार, यात्रियों के टिकट की जांच करने और उनसे अतिरिक्त प्रभार वसूलने का अधिकार केवल और केवल टिकट जांच स्टाफ को ही है। रेलवे सुरक्षा बल का कोई भी कर्मचारी अपने स्तर पर या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.