जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने गुरुवार को तीन वारंटियों को पकड़कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि, सभी आरोपी रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उन्हें पकड़ा गया। इसके अलावा रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में भी स्टेशन और ट्रेनों से आरपीएफ ने कई लोगों को पकड़कर अदालत में पेश किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...