आरपीएफ के हत्थे चढ़े रेलवे की सेंसर केबल काटने वाले दो चोर
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- इटावा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर जसवंत नगर क्षेत्र में रेलवे की एक्सल काउंटर सेंसर केबल काटने वाले दो शातिर चोरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से काटी गई केवल भी बरामद हुई है चोरों ने तीन दिन में दो बार केवल काटने की घटना को अंजाम दिया था जिसका मुकदमा आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था।जिस केवल को चोरी किया गया था उससे एक्सल काउंटर संचालित होता है और ट्रेनों के चक्के को काउंट किये जाते हैं। जसवंतनगर क्षेत्र में कचौरा पुल के निकट खम्मा नंबर 1170/ 22 के पास चोरों के द्वारा मंगलवार को सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग की एक्सल काउंटर सेंसर केबल काटी गई थी। 2 दिन पहले भी इसी स्थान पर चोरों ने एक्सल काउंटर केवल को काटा था जिसका मुकदमा आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था सीसीटीवी फुटेज एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.