भागलपुर, अप्रैल 13 -- कृष्णानंद स्टेडियम सुल्तानगंज में तैनात आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार वर्मा प्रतिदिन निःशुल्क योगाभ्यास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि "योग भगाए रोग"। नियमित योग करने से सभी बीमारियां दूर होती हैं, इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना समय निकालकर योग करना चाहिए। सुबह छह बजे कृष्णानंद स्टेडियम में आकर कोई भी व्यक्ति योगाभ्यास का लाभ ले सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...