जमशेदपुर, जून 2 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन आरपीएफ के दर्जनों पदाधिकारी और जवानों का जून के पहले सप्ताह में तबादला होने वाला है। इनमें टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के दर्जनभर जवान और पदाधिकारी इधर से उधर किए जा सकते हैं। खबर है कि आरपीएफ में एक बार फिर से पोर्टल से वरीयता के आधार पर तबादला सूची बनी है, जो जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। इससे ऐसे आरपीएफ पदाधिकारी और जवान बदले जाएंगे, जो लंबे समय से एक स्टेशन या ब्रांच लाइन में हैं। इधर, तबादले को लेकर टाटानगर समेत मंडल में चर्चा का बाजार गरम है। यह भी पढ़ें- यात्रियों को राहत, टाटानगर से जून में ट्रेनें नहीं होंगी रद्द यह भी पढ़ें- जिले के 27 सीसीटीएनएस ऑपरेटरों का हुआ स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...