आरपीएफ के ग्रुप सी कर्मियों को 30 दिन का बोनस
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के ग्रुप सी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिनों का तदर्थ बोनस मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत योग्य कर्मचारियों को अधिकतम 6908 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस के लिए पात्रता पर वेतन की अधिकतम सीमा नहीं होगी, लेकिन गणना सात हजार रुपये मासिक वेतन के आधार पर की जाएगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार, बोनस का लाभ उन ग्रुप सी कर्मियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2026 को सेवा में थे और वित्तीय वर्ष 2025-26 में कम से कम छह महीने की लगातार सेवा पूरी की थी। छह महीने से एक वर्ष के बीच सेवा देने वाले पात्र कर्मचारियों को सेवा अवधि के अनुपात में बोनस दिया जाएगा। बोनस की गणना कर्मचारी के औसत मासिक वेतन या सात हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.