बेगुसराय, फरवरी 9 -- बरौनी,निज संवाददाता। आरपीएफ के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ईसीआर अमरेश कुमार ने सोमवार को बरौनी आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, सीआइबी व डॉग स्क्वायड का भी सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा सम्मेलन में कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान आईजी ने जवानों को ट्रैन एस्कॉर्ट में सतर्कता, यात्री सामानों को चोरी, चेन पुलिंग की रोकथाम, जीआरपी व लोकल थाना से समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण करने का भी टिप्स बताया। उन्होंने कहा कि आरपीएफ की जिम्मेवारी बहुत बढ़ गई है। रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही अब रेलवे यात्री की सुरक्षा भी उनके पास है। ऐसी स्थिति में सूझबूझ से काम कराने की जरूरत है। साथ ही, होली पर्व पर भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.