आरपीएफ की सतर्कता से यात्री का छूटा हैंडबैग मिला
देवरिया, जून 26 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल सलेमपुर की सतर्कता से स्टेशन पर छूटा एक यात्री का हैंडबैग सुरक्षित बरामद कर उसके स्वामी को लौटा दिया गया। आरपीएफ के कांस्टेबल अमरजीत सिंह रेलवे संपत्ति सुरक्षा ड्यूटी के दौरान सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर स्थित एक बेंच पर लावारिस हालत में एक हैंडबैग पड़े होने की सूचना कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया काजी निवासी ललित कुमार ने आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने मिले बैग व समान की वीडियोग्राफी कराते हुए बैग की जांच की। जांच में बैग से एक पुराना सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन, चाभियों का गुच्छा, चश्मा, मोबाइल चार्जर तथा एक छोटे पंखे की मोटर बरामद हुई। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने लौटाया सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.