आरपीएफ की सतर्कता से महिला की बचाई गई जान
भागलपुर, मई 14 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था।एक महिला फुट ओवरब्रिज पर खड़ी थी।वहां मौजूद लोगों को ऐसा लग रहा था की महिला ब्रिज से छलांग लगाना चाहती है।हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और आरपीएफ जवानों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। महिला धर्मगंज की रहने वाली बताई जाती हैं।घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित फुट ओवरब्रिज के पास पीड़ित महिला काफी देर से परेशान हालत में घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला मानसिक तनाव में दिखाई दे रही थी। इसी दौरान महिला फुट ओवरब्रिज से छलांग लगाने की फिराक में थी।मौके पर मौजूद कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी। ड्यूटी पर मौजूद आरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.