जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे की पहल ऑपरेशन वाइलेप वन्यजीव तस्करी के खिलाफ असरदार अभियान बनकर उभरी है। आरपीएफ की सतर्कता से बीते दो वर्षों में बड़ी संख्या में तस्करों की गिरफ्तारी के साथ हजारों बेजुबान जीवों को बचाकर उन्हें नया जीवन दिया गया। विदित हो कि पूर्व रेलवे में महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के नेतृत्व और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वाइलेप के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14 मामलों का खुलासा करते हुए 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 188 कछुए, 130 बुलबुल, 06 बाज के बच्चे, 05 इगुआना और 04 फाल्कन को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में अभियान ने और रफ्तार पकड़ी। इस अवधि में 20 मामलों का खुलासा हुआ और 26 तस्करों को गिरफ्तार...