आरा, मार्च 6 -- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते ​आरा/बिहिया। निज संवाददाता रेलवे सुरक्षा बल न केवल पटरियों की सुरक्षा कर रहा है, बल्कि बिछड़े परिवारों को मिलाने का मसीहा भी बनकर उभरा है। आरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार की टीम ने अपनी त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नाबालिग लड़की को असुरक्षित हाथों में जाने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के बिंद थाना प्रभारी ने आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार को सूचना दी कि नालंदा जिले की 16 वर्षीया नाबालिग लड़की करीब पांच दिन पहले अपने घर से नाराज होकर निकल गई थी। उसके आरा रेलवे स्टेशन पर होने की संभावना है। ​सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने विशेष टीम गठित की। स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। आरपीएफ के जवानों न...