आरपीएफ की तिरंगा रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे
लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में आयोजित रैली को सहायक सुरक्षा आयुक्त ने ऐशबाग स्थित रेलवे सुरक्षा बल मंडल रिजर्व परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा लेकर निकले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में 7 निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक, 25 हेड कांस्टेबल और 27 कांस्टेबल समेत कुल 81 आरपीएफ कर्मियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- हनुमत धाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.