गया, मार्च 25 -- गुरपा-गझंडी रेल सेक्शन पर आरपीएफ की टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की। इस छापेमारी में ट्रेन से 60 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई है। साथ ही मौके से गया के दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की गठित टीम ने धनबाद से गया जंक्शन होते सासाराम तक जाने वाली 13305 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस में छापेमारी की। इस दौरान ट्रेन के साधारण कोच के शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध हालत में देखा गया। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना पता सूरज कुमार, ग्राम-गांधीनगर मानपुर, थाना मुफस्सिल और रंजीत कुमार, अंदर बैरागी, थाना-डेल्हा, दोनों जिला-गया बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.